Online Update STM Logo
Online Update STM
बिहार का एक मात्र विश्वसनीय वेबसाइट
Menu
Sarkari Yojana

Voter ID Card Mobile Number Linking Online 2026 : वोटर कार्ड मे मोबाईल नंबर कैसे लिंक करे ऑनलाइन?

Voter ID Card Mobile Number Linking Online 2026: नमस्कार दोस्तों,अगर आपके पास वोटर आईडी कार्ड है लेकिन इसमें आपका मोबाइल नंबर लिंक नहीं है या पहले दर्ज नंबर को बदलना चाहते हैं, तो यह जानकारी आपके लिए बहुत ही उपयोगी साबित हो सकती है। इसलिए मैं आपके लिए विस्तार से बताऊंगा कि आखिरकार कैसे अपने वोटर आईडी कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक कर सकते हैं।.

 मोबाइल नंबर अपडेट रहने से चुनाव आयोग से जुड़ी जरूरी जानकारी प्राप्त करने में और वोटर आईडी से संबधित ऑनलाइन सेवाओं का इस्तेमाल करने में बहुत ही आसानी होती हैऔर सबसे अच्छी बात यह है कि भारत निर्वाचन आयोग ने वोटर आईडी में मोबाइल नंबर अपडेट करने के लिए ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध करा दी है. जिसको आप घर बैठे अपने मोबाइल से या लैपटॉप से कर सकते हैं तो आप इस लिंक को अंत तक पढ़िए आपको सारा जानकारी मिल जाएगा। 

Read Also-

Voter ID Card Mobile Number Linking Online 2026: Short Information

आर्टिकल का नाम Voter ID Card Mobile Number Linking Online 2026
विभाग भारत निर्वाचन आयोग
संबंधित फॉर्मForm 8
आवेदन का तरीका ऑनलाइन
हेल्पलाइन नंबर1950
आधिकारिक वेबसाइटClick Here

वोटर आईडी में मोबाइल नंबर लिंक करना क्यों जरूरी है?

दोस्तों, वोटर आईडी कार्ड मोबाइल नंबर लिंक रहने से चुनाव से जुड़ी ऑनलाइन सेवाओं का इस्तेमाल करना बहुत ही आसान हो जाता है यदि आपका पुराना मोबाइल नंबर बंद हो गया हो या नया मोबाइल नंबर लिया है और अपने वोटर आईडी कार्ड में मोबाइल नंबर को अपडेट करना चाहते हैं तो आपके कुछ प्रमुख फायदे हो सकते हैं जो कि मैं आपको नीचे बता रहा हूं आप देख सकते हैं. 

  • वोटर आईडी से जुड़ी ऑनलाइन सेवाओं का इस्तेमाल करने में सुविधा मिलती है. 
  • आवेदक से संबंधित जानकारी और अपडेट प्राप्त करने में मदद मिल सकती है. 
  • जरूरत पड़ने पर ऑनलाइन पोर्टल पर अपनी जानकारी तक पहुंचना बहुत ही आसान हो जाता है. 
  • पुरानी या गलत मोबाइल नंबर को बदलने का विकल्प मिलता है. 

एक बार ध्यान रखिएगा: वोटर आईडी में मोबाइल नंबर लिंक करना और वोटर लिस्ट में नाम होना दोनों अलग-अलग बातें हैं केवल मोबाइल नंबर लिंक होने से आपका नाम वोटर लिस्ट में जुड़ नहीं जाता है इसके लिए अलग प्रक्रिया होती है. 

वोटर आईडी मोबाइल नंबर अपडेट के लिए जरूरी चीजें

दोस्तों,अगर ऑनलाइन आवेदन करने से पहले आपको कुछ जरूरी चीज आपके पास होना जरूरी है जो कि इसका लिस्ट में नीचे बता रहा हूं. 

  • वोटर आईडी या EPIC  नंबर। 
  • वह मोबाइल नंबर जिसे आप दर्ज करना चाहते हैं।. 
  • मोबाइल नंबर पर ओटीपी प्राप्त करने की सुविधा हो. 
  • इंटरनेट कनेक्शन और मोबाइल या लैपटॉप होना चाहिए। 
  • वोटर सर्विस पोर्टल पर लोगों के लिए अकाउंट होना चाहिए। 

वोटर आईडी में मोबाइल नंबर लिंकिंग के लिए कौन सा फॉर्म भरना होगा?

दोस्तों, वोटर आईडी कार्ड में दर्द मोबाइल नंबर को सुधार या बदलाव करने के लिए फॉर्म 8 को इस्तेमाल किया जाता है निर्वाचन आयोग ने अधिकारी फॉर्म 8 में मोबाइल नंबर Correction का विकल्प दिया है. 

वोटर आईडी मोबाइल नंबर लिंक के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया

दोस्तों,अगर आप अपने वोटर आईडी में मोबाइल नंबर जोड़ना चाहते हैं या पहले से नंबर बदलना चाहते हैं तो नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो कीजिए बहुत ही आसानी से आप नंबर अपना चेंज कर पाएंगे या बदल पाएंगे। 

Step-1 पंजीकरण करके रजिस्ट्रेशन करें

  • मोबाइल नंबर लिंक करने के लिए सबसे पहले आपको इसकी आधिकारिक पोर्टल के होम पेज पर जाना होगा जो किस प्रकार का होगा। 
  • अब होम पेज पर Sign Up विकल्प पर क्लिक करें।
  • क्लिक करने के बाद रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलकर आ जाएगा, जिसे ध्यानपूर्वक भरना होगा। जो कि इस प्रकार से दिखाई देगा। 
  • सभी जानकारी भरने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा। 
  • सबमिट बटन पर क्लिक करने के बाद आपकी लॉगिन आईडी और पासवर्ड मिल जाएगा, जिसे आप सुरक्षित

Step-2 लॉगिन  करके मोबाइल नंबर अपडेट करें 

  • पंजीकरण के बाद दोबारा होम पेज पर आएँ और लॉगिन विकल्प पर क्लिक करें
  • लॉगिन पेज खोलने पर अपनी लॉगिन डिटेल दर्ज करके पोर्टल में लॉगिन करें
  • लॉगिन करने के बाद डैशबोर्ड खुलकर आ जाएगा, जो कि इस प्रकार से दिखाई देगा।
  • अब यहां वोटर आईडी कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक अपडेट करने के लिए Form 8 के विकल्प पर क्लिक करना होगा।

  • Form 8 खोलने पर Self/Other में उपयुक्त विकल्प चुनें।
  • अब अपना वोटर आईडी कार्ड नंबर या Epic  नंबर दर्ज करके ओके बटन पर क्लिक कर देना होगा।
  • अब एक नया Pop-Up खुलेगा जिसमें आपको वोटर आईडी की पूरी जानकारी दिखाई देगी जो कि आपको इससे जांच कर लेना चाहिए।
  • सही जानकारी होने पर सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।.
  • अगले Pop-Up में Correction in Entries of Electoral Roll विकल्प चुनकर प्रक्रिया पर क्लिक करें।
  • आब Form 8 के नीचे स्क्रोल करके अपना मोबाइल नंबर विकल्प चुने।
  • नया मोबाइल दर्ज करें और नेक्स्ट पर क्लिक करें।
  • इसके बाद स्थान और तारीख की जानकारी भरें।.
  • दिए गए मोबाइल नंबर पर OTP आएगा। OTP दर्ज करके SAVE & प्रीव्यू पर क्लिक कर दें.
  • प्रीव्यू में सभी विवरण जांच लें.
  • अंत में आपको रसीद मिल जाएगी जिसे सुरक्षित रखना होगा।

अधिक जानकारी के लिए इस वीडियो को देख लीजिये 

वोटर आईडी में मोबाइल नंबर लिंक है या नहीं कैसे चेक करें?

दोस्तों अगर आप यह चेक करना चाहते हैं कि आपका वोटर आईडी में मोबाइल नंबर लिंक हुआ या नहीं तो नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो करके चेक कर सकते हैं.

  • सबसे पहले वोटर हेल्पलाइन ऐप में लॉगिन करें।
  • लॉगिन करने के बाद डैशबोर्ड में स्टेटस चेक का विकल्प दिखेगा, उस पर क्लिक कर देना होगा।
  • क्लिक करने के बाद आपके सामने नया पेज खुलेगा।
  • आप यहां आपके मोबाइल नंबर लिंक करने के लिए फाइनल सबमिशन के बाद मिला हुआ रेफरेंस नंबर दर्ज करना होगा।
  • रेफरेंस नंबर डालकर सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • सबमिट करते हैं स्क्रीन पर यह जानकारी देखने को मिल जाएगी कि आपका वोटर आईडी में मोबाइल नंबर लिंक हुआ है या नहीं।

Important Link 

Voter ID Correction ApplyClick Here
Official Voter’s Service PortalClick Here
ESI Voter Services InformationClick Here
Form 8 PDFClick Here
Form 8 GuidelinesClick Here
Official WebsiteClick Here

निष्कर्ष:दोस्तों मैंने इस लेख के माध्यम से बहुत ही विस्तार से बताया है कि कैसे आप अपने वोटर आईडी में मोबाइल नंबर को लिंक कर सकते हैं अपने मोबाइल से या फिर लैपटॉप सेआवेदन करते समय अपना एपिक नंबर और मोबाइल नंबर सहित दर्ज करें साथी आवेदन जमा होने के बाद मिलने वाला रेफरेंस नंबर संभाल कर रखें ताकि आगे चलकर आवेदन का स्टेटस चेक करने में परेशानी ना हो मुझे उम्मीद है कि आप इस लेख  माध्यम से सारा जानकारी समझ गए होंगे और आपको यह वाले बहुत ही पसंद आया होगा अगर यह लेख पसंद आया है तो अपने दोस्तों के साथ शेयर करें इस लेख को अंत तक पढ़ने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। 

❓ Frequently Asked Questions (FAQs)

Q1.वोटर आईडी में मोबाइल नंबर अपडेट करने के लिए कौन सा फॉर्म भरना होता है?

इसके लिए फॉर्म 8 का इस्तेमाल किया जाता है।

Q2.क्या मोबाइल से वोटर आईडी मोबाइल नंबर लिंक कर सकते हैं?

हां, आप मोबाइल के ब्राउज़र से आधिकारिक फोटो साइज फोटो पर खोलकर आवेदन कर सकते हैं।

Q3.वोटर आईडी में मोबाइल नंबर लिंक कैसे करें?

आप भारत निर्वाचन आयोग के आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर फॉर्म बनाकर के माध्यम से मोबाइल नंबर सुधार के लिए आवेदन कर सकते हैं.

Recent Posts

1 Comments

अपना सवाल पूछें

Your email address will not be published. Required fields are marked *