Online Update STM Logo
Online Update STM
बिहार का एक मात्र विश्वसनीय वेबसाइट
Menu
Sarkari Yojana

Shadishuda Mahila Ka Jati Praman Patra Kaise Banaye : घर बैठे शादीशुदा महिला का जाति प्रमाण पत्र बनायें इस नया तरीका से?

Shadishuda Mahila Ka Jati Praman Patra Kaise Banaye: नमस्कार मेरी प्यारी बहनें और माताएं,अगर आप एक शादीशुदा महिला हैं और शादी के बाद अपना जाति प्रमाण पत्र बनवाना चाहती हैं, तो आपके लिए बहुत ही अच्छी खबर है। अब बिहार में महिलाएं घर बैठे ऑनलाइन के माध्यम से जाति प्रमाण पत्र के लिए आवेदन कर सकती हैं। अब आपको बार-बार सरकारी कार्यालय के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है।.

कई बार ऐसी महिलाएं होती हैं जिनके मन में बार-बार सवाल आता है कि आखिरकार शादी के बाद अपना जाति प्रमाण पत्र मायके से बनवाए या ससुराल के पते से आवेदन करते समय किन दस्तावेज की जरूरत होगी ऑनलाइन फॉर्म कैसे भरना होगा अगर आपके मन में भी ऐसे बहुत सारे सवाल आते हैं तो आप इस लेख को अंत तक पढ़िए आपके सारा  डाउट क्लियर हो जाएंगे। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि शादीशुदा महिला का जाति प्रमाण पत्र कैसे बनेगा पूरी जानकारी बहुत ही आसान भाषा में बताऊंगा, इस लेख आप अंत तक जरूर पढ़ें। आप आसानी से घर बैठे अपने मोबाइल से या लैपटॉप से जाति प्रमाण पत्र बनवा पाएंगे।

Read Also-

Shadishuda Mahila Ka Jati Praman Patra Kaise Banaye: Short Information

आर्टिकल का नामShadishuda Mahila Ka Jati Praman Patra Kaise Banaye
प्रमाण पत्रजाति प्रमाण पत्र
संबंधित विभागसामान्य प्रशासन विभाग
राज्य
बिहार
लाभार्थीपात्र विवाहित महिला
आवेदन शुल्क नि:शुल्क
आवेदन का उद्देश्यजाति का आधिकारिक प्रमाण
आवेदन का माध्यमऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटClick Here

शादी के बाद महिला का जाति प्रमाण पत्र कैसे बनेगा?

सबसे पहले आपको यह समझना जरूरी है की शादी के बाद महिला का जाति पत्र बनवाने के लिए अक्सर लोग भ्रम में रहते हैं सबसे पहले यह समझना जरूरी है की विवाह के कारण किसी महिला की जन्मजात जाती अपने आप बदल नहीं जाती है.आमतौर पर महिला की जाती उसके जन्म और माता-पिता के परिवार से होता है इसलिए केवल पति की जाति के आधार पर महिला अपनी जाति नहीं बदल सकती है यदि किसी महिला को शादी के बाद ससुराल के पत्ते पर प्रमाण पत्र बनवाना है तो अपने जाति संबंधी मूल प्रमाण और स्थानीय प्रशासन द्वारा मांगे दस्तावेज प्रस्तुत करने पड़ते हैं बिहार में आवेदन करते समय स्थाई बताया वर्तमान पता जाति के प्रमाणित समय जानकारी बहुत ही जरूरी होता है. 

शादीशुदा महिला का जाति प्रमाण पत्र बनाने में कितना समय लगता है?

दोस्तों, बिहार के सर्विस प्लस पोर्टल पर आंचल स्तर पर जाति प्रमाण पत्र बनाने की जोड़ी है सामान्यतः तौर पर 10 से 12 दिन होती है इसमें अगर सरकारी छुट्टी होती है तो थोड़ा दो-चार दिन ज्यादा लग जाता है. 

बिहार जाति सर्टिफिकेट के लिए पात्रता 

दोस्तों अब हम समझते हैं कि आखिरकार बिहार में जाति प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आवेदन को क्या योग्यता होना चाहिए और क्या शर्ते पूरी करनी पड़ती है. 

  • आवेदक बिहार राज्य का निवासी होना चाहिए
  • आवेदक की जाति संबंधी सरकारी सूची में शामिल होना चाहिए
  • आवेदन में दी गई सभी व्यक्तिगत जानकारी सही होनी चाहिए
  • जाति की पुष्टि के लिए उपलब्ध प्रमाण प्रस्तुत करना होगा
  • संबंधित आधिकारिक द्वारा मांगे जाने पर अतिरिक्त दस्तावेज देने होंगे

बिहार जाति सर्टिफिकेट के लिए जरूरी दस्तावेज

ऑनलाइन आवेदन करने से पहले आपको कुछ डॉक्यूमेंट पहले से तैयार रखना होगा ताकि फॉर्म भरते समय आपको परेशानी ना हो और आपका जाति प्रमाण पत्र आसानी से बन जाए. 

  • आधार कार्ड
  • जमीन से संबंधित दस्तावेज
  • खतियान
  • महिला का आधार कार्ड
  • माता या पिता का आधार कार्ड
  • पिता अथवा परिवार का जाति प्रमाण पत्र यदि उपलब्ध हो
  • विवाह प्रमाण पत्र यदि उपलब्ध हो
  • महिला का पासपोर्ट साइज
  • जाति से संबंधित अन्य राजस्व से अभिलेख (यदि मांगा जाए)
  • पिता का जाति प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी (यदि आवश्यक हो)
  • इस योजना से संबंधित अन्य दस्तावेज

ध्यान देने वाली बात: आवेदन करने से पहले सभी दस्तावेज को अपने मोबाइल में स्कैन करके रख ले ताकि ऑनलाइन फॉर्म भरते समय कोई परेशानी ना हो. 

महत्वपूर्ण बातें जो कि हर महिला को जानना चाहिए

  • शादी के बाद महिला की जन्मजात जाति केवल विवाह के कारण नहीं बदलती है
  • पार्टी की जाति को अपना जन्मजात जाति प्रमाण मानकर आवेदन न करें
  • जाति का प्रमाण पत्र देने के लिए पिता या पूर्वज से संबंधित अभिलेख मांगा जा सकता है
  • सभी दस्तावेज नाम और जानकारी सही-सही भरें
  • गलत जानकारी देने से बचें। 

Shadishuda Mahila Ka Jati Praman Patra Kaise Banaye

दोस्तों अब हम समझते हैं कि आखिर क्या घर बैठे मोबाइल या लैपटॉप की मदद से कैसे Shadishuda Mahila Ka

जाति प्रमाण पत्र के लिए आवेदन कर सकते हैं। और इन नीचे मैं आपको इसका स्टेप बाय स्टेप पूरा प्रोसेस बताता हूं जो कि आप समझिए। 

  • देखिए, सबसे पहले आपको जाति प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए इसके Service Plus Portal पर जाना होगा, जो कि इस प्रकार से होगा। 
  • अब आधिकारिक पोर्टल के होम पेज पर सामान्य प्रशासन के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद वहां दिए गए जाति प्रमाण पत्र के निर्गमन का विकल्प मिलेगा, उस पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको सर्टिफिकेट लेवल विकल्प दिखाई देगा, जिसमें आपको अंचल/डिस्ट्रिक्ट लेवल का चयन करना होगा।
  • अब आपके द्वारा चुने गए विकल्प पर क्लिक करने के बाद आपका एप्लीकेशन फॉर्म खुलकर आ जाएगा।
  • अब आप इस आवेदन फार्म में मांगेंगे सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक भरे जैसे कि नाम पिता का नाम माता का नाम पता और अन्य विवरण
  •  इसे ध्यानपूर्वक भरना होगा। इस एप्लीकेशन फॉर्म में अपना Permanent Address, अपने मायके का पता देना होगा। 
  • जबकि वर्तमान पते में Current Address में अपने ससुराल का पता देना होगा, जो कि बहुत ही जरूरी है।. 
  • इसके बाद आपको यह भी बताना होगा कि आपके पास कौन-कौन से दस्तावेज हैं।
  • अब आवश्यक दस्तावेज जैसे कि आधार कार्ड जाति प्रमाण पत्र से जुड़े राजस्व अभिलेख राशन कार्ड पासपोर्ट साइज फोटो आदि सभी को स्कैन करके अपलोड करें। 
  • यदि आपके पास जाति संबंधी दस्तावेज उपलब्ध नहीं है, तो स्थल निरीक्षण का विकल्प का चयन  कर सकते हैं।
  • अब यहां पर विवाहित या शादी उसका महिला को अपना आधार कार्ड और अपने माता-पिता का आधार कार्ड स्कैन करके अपलोड करना होगा
  • इसके बाद आवेदन की आवेदन फार्म की सभी जानकारी ध्यान से जांच लें और कोई गलती हो तो एडिट ऑप्शन में जाकर सुधार करें। 
  • सभी जानकारी सही होने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करके आवेदन जमा करें। 
  • आवेदन जमा होने के बाद आपको Acknowledgement Slip मिलेगी, जिसमें एप्लीकेशन नंबर और अन्य जानकारी रहेगी।
  • इसे स्लिप को अपने पास सुरक्षित रख लेना है क्योंकि इसी से एप्लीकेशन स्टेटस और सर्टिफिकेट डाउनलोड इसी से होगा।

तो दोस्तों इस प्रकार से आसान  स्टेप को फॉलो करके अगर आप शादीशुदा महिला है तो अपना जाति प्रमाण पत्र के लिए आवेदन कर सकते हैं.  

अधिक जानकारी के लिए इस वीडियो को देखें 

 

 बिहार जाति सर्टिफिकेट एप्लीकेशन स्टेटस कैसे चेक करें

दोस्तों,अगर आपने अपना जाति प्रमाण पत्र के लिए आवेदन कर लिया है और इसका स्टेटस चेक करना चाहते हैं तो मैंने आपको नीचे इसके बारे में प्रक्रिया बताया है कि आखिर कैसे आप इसका स्टेटस चेक कर सकते हैं अपने मोबाइल से या लैपटॉप से तो नीचे दिए गए प्रक्रिया को फॉलो करके आसानी से आप अपना एप्लीकेशन स्टेटस चेक कर सकते हैं. 

  • जाति प्रमाण पत्र का स्टेटस चेक करने के लिए सबसे पहले आपको Service Plus Portal की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब आधिकारिक पोर्टल पर आने के बाद नागरिक अनुभाग में जाएं।
  • अब वहां आपको चेक एप्लीकेशन स्टेटस (आवेदन की स्थिति) देखने का विकल्प मिलेगा, उस पर क्लिक करें।
  • और आपके द्वारा क्लिक करने के बाद स्क्रीन पर आपका एप्लीकेशन और स्टेटस फॉर्म खुलकर आ जाएगा।
  • अब इस फॉर्म में आपको अपना एप्लीकेशन नंबर और अन्य जानकारी सही-सही भरना होगा।
  • जैसे ही आप क्लिक करेंगे, आपके जाति प्रमाण पत्र का वर्तमान स्टेटस आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • और स्टेटस चेक करने के बाद आप इसे सेव कर सकते हैं या फिर प्रिंट कर सकते हैं।

तो इस प्रकार से आप आसानी से अपने जाति प्रमाण पत्र की स्थिति यानी कि एप्लीकेशन स्टेटस चेक कर सकते हैं।

बिहार जाति सर्टिफिकेट कैसे डाउनलोड करना होगा?

दोस्तों अगर आप अपना जाति प्रमाण पत्र डाउनलोड करना चाहते हैं तो बिल्कुल इसे डाउनलोड आसानी से कर सकते हैं ऑनलाइन के माध्यम से अपने मोबाइल से या फिर लैपटॉप से चलिए इसका स्टेप बाय स्टेप बाय आपको प्रोसेस बताता हूं. 

  • जाति प्रमाण पत्र डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आपको Service Plus Portal की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • ऑफिशियल पोर्टल के होम पेज पर आने के बाद नागरिक अनुभाग में जाएं।
  • अब वहां सर्टिफिकेट डाउनलोड करने का विकल्प मिलेगा, उस पर क्लिक करें।
  • फिर आपके द्वारा क्लिक करने के बाद सर्टिफिकेट डाउनलोड का पेज खुलेगा, जो किस प्रकार से होगा। 
  • अब यहां आपको अपना एप्लीकेशन नंबर डालकर और सही-सही जानकारी दर्ज करनी है, जो भी यहां पर जानकारी मांगी गई है। जाता है. 
  • मांग गई सभी जानकारी भरने के बाद डाउनलोड बटन पर क्लिक करें और अपने सर्टिफिकेट को डाउनलोड करके PDF फॉर्मेट में अपने पास रख ले या प्रिंटआउट कर ले. 

Important Link 

 Certificate Apply Online Click Here
Check Application StatusClick Here
Certificate DownloadClick Here
Official Website Click Here
Join Telegram GroupClick Here

निष्कर्ष:दोस्तों,आज इस लेख के माध्यम से हमने समझा की शादी के बाद जाति प्रमाण पत्र बनवाना कई बार महिलाओं के लिए जरूरी हो जाता है खासकर जब ऐसी कंडीशन में जब उन्हें सरकारी नौकरी शिक्षा या अन्य सरकारी सुविधाओं के लिए प्रमाण पत्र की आवश्यकता होती है.मेरी सलाह तो यह रहेगी कि आवेदन करते समय अपने मायके के जाति संबंधी प्रमाण पत्र और वर्तमान निवास से जुड़े दस्तावेज तैयार रखें किसी तरह की परेशानी होती है तो आप अंचल कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं ऊपर जो मैंने प्रक्रिया बताया है जाति बनाने का उसे प्रक्रिया को फॉलो करके आप घर बैठे अपने मोबाइल से या फिर लैपटॉप से जाती बनवा सकते हैं. 

Recent Posts

अपना सवाल पूछें

Your email address will not be published. Required fields are marked *