Online Update STM Logo
Online Update STM
बिहार का एक मात्र विश्वसनीय वेबसाइट
Menu
Latest Update

Bihar Board Free Coaching 2027: आवेदन शुरू,JEE-NEET की तैयारी के लिए मिलेगी मुफ्त कोचिंग

Bihar Board Free Coaching 2027:नमस्कार दोस्तों,बिहार के वैसे छात्र-छात्राओं के लिए बहुत ही बड़ी खुशखबरी है जो आगे चलकर डॉक्टर या इंजीनियर बनने का सपना देख रहे हैं लेकिन अपनी आर्थिक स्थिति या महंगे कोचिंग फीस के कारण अपनी तैयारी सही से नहीं कर पा रहे हैं उनके लिए बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने जे JEE  और NEET  की तैयारी के लिए फ्री कोचिंग प्रोग्राम का आवेदन शुरू कर दिया है.खास बातें यह है कि विद्यार्थियों के लिए पटना में फ्री आवासीय कोचिंग और बिहार के नौ प्रमंडल में गैर आवासीय कोचिंग की व्यवस्था की गई है अगर आप भी 2027 में मैट्रिक की परीक्षा देने वाले हैं और आगे चलकर डॉक्टर या इंजीनियर की पढ़ाई करना चाहते हैं तो आपके लिए बहुत ही अच्छा अवसर है चलिए हम लोग इस लेख के माध्यम से समझते हैं कि आखिरकार Bihar Board Free Coaching 2027 के लिए कौन आवेदन कर सकता है, इसमें क्या-क्या सुविधा मिलेगा, ऑनलाइन फॉर्म कैसे भरना होगा, आप इस लेख अंत तक पढ़िए मैं आपको पूरा जानकारी दूंगा। 

Bihar Board Free Coaching 2027: Short Information 

आर्टिकल का नाम Bihar Board Free Coaching 2027
बोर्ड का नामबिहार विद्यालय परीक्षा समिति
कोचिंग का प्रकारआवासीय एवं गैर-आवासी
आवासीय कोचिंग केंद्रपटना
आवेदन की प्रक्रियाऑनलाइन
ऑफिसियल वेबसाइट Click here 

Bihar Board Free Coaching 2027 क्या है?

तो देखिए सबसे पहले हम लोग समझते हैं कि आखिरकार यह जो Bihar Board Free Coaching 2027 क्या है,तो दरअसल बिहार बोर्ड की ओर से यह शुरू किया गया एक विशेष शैक्षणिक कार्यक्रम है जिसका उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर और प्रतिभागी विद्यार्थियों को फ्री में प्रतियोगिता परीक्षा में तैयारी करने का अवसर देना है. इसमें जो भी दसवीं पास करने के बाद विद्यार्थियों को समझ में नहीं आता है कि आखिरकार के JEE  और NEET  की तैयारी कहां शुरू करें। बिहार बोर्ड ने मुफ्त कोचिंग कार्यक्रम शुरू किया है इसमें विद्यार्थियों को कक्षा 11वीं और 12वीं के दौरान प्रतियोगिकी परीक्षाओं की तैयारी कराई जाएगी। मतलब कि अगर आप 2027 में मैट्रिक की परीक्षा देने वाले हैं तो आवेदन करके इस कार्यक्रम का हिस्सा भी बन सकते हैं. 

Bihar Board Free Coaching 2027 में मिलने वाली सुविधा

दोस्तों, इस कार्यक्रम में बहुत ही अच्छा सुविधा को देखने को मिलेगा विद्यार्थियों के और पढ़ाई नहीं बल्कि तैयारी के लिए जरूरी सुविधा भी दिया जाएगा बोर्ड ने विद्यार्थियों को दो प्रकार की कोचिंग की व्यवस्था दिया है जो कि मैं आपको नीचे बता रहा हूं आप इसे समझिए। 

1. आवासीय कोचिंग

जो विद्यार्थी पटना में रहकर पढ़ाई करना चाहता है उनकी अच्छा के मौका है कि आवासीय कोचिंग की व्यवस्था होगी इसी के अंतर्गत चयनित विद्यार्थी निम्न प्रकार के लाभ मिलेंगे। 

  • JEE  और NEET की मुफ्त कोचिंग
  • रहने के लिए मुफ्त हॉस्टल
  • भोजन की सुविधा
  • अनुभवी शिक्षक द्वारा नियमित कक्षाएं
  • पढ़ाई के लिए स्टडी मैटेरियल
  • नियमित मॉक टेस्ट और डाउट क्लास

जो विद्यार्थी अपने घर या जिले में रहकर तैयारी करना चाहते हैं उनके लिए गैर आवास की कोचिंग की व्यवस्था की गई है इसके तहत बिहार के 9 प्रमंडल में निर्धारित केंद्र पर पढ़ाई करने का अवसर मिलेगा विद्यार्थी को हॉस्टल की सुविधा मिलेगी. लेकिन कोचिंग के लिए शैक्षणिक सहायता भी उपलब्ध कराई जाएगी।

2.गैर आवासीय कोचिंग

कोचिंग सेंटर के लिए निर्धारित शहर 

  1. पटना
  2. मुजफ्फरपुर
  3. छपरा
  4. दरभंगा
  5. सहरसा
  6. पूर्णिया
  7. भागलपुर
  8. गया
  9. मुंगेर

Bihar Board free coaching 2027 eligibility criteria

दोस्तों,अगर आप इस मुफ्त योजना कार्यक्रम का में भाग लेना चाहते हैं आवेदन करना चाहते हैं तो सबसे पहले आपको अपनी योग्यता और शर्तें को समझना जरूरी है.

  • विद्यार्थी को 2027 में दसवीं की वार्षिक परीक्षा में शामिल होना चाहिए
  • बिहार बोर्ड या किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से विद्यार्थी आवेदन कर सकता है
  • विद्यार्थी आगे की कक्षा 11वीं में बोर्ड से संबंधित विद्यालय में दाखिला लेने के लिए तैयार होना चाहिए
  • उम्मीदवार को JEE  और NEET में अपनी रुचि के अनुसार कोचिंग का विकल्प चुनना होगा.

ध्यान देने वाली बात यह है कि दूसरे बोर्ड से दसवीं की परीक्षा देने वाले विद्यार्थी भी आवेदन कर सकते हैं लेकिन उन्हें आगे की पढ़ाई बिहार बोर्ड से स्कूल में करनी होगी। 

Bihar Board free coaching 2027 Selection Process 

दोस्तों, इस कोचिंग कार्यक्रम में विद्यार्थी का चरण सीधे नहीं होगा आपको बोर्ड की तरफ से परीक्षा आयोजित किया जाएगा परीक्षा में आपको सफल होने होगा। इसके बाद आपका चयन होगा ठीक है. बोर्ड के अनुसार जो आपका परीक्षा की संभावित तिथि है 6 दिसंबर 2026 निर्धारित की गई है विद्यार्थी को सबसे पहले ऑनलाइन आवेदन करना होगा इसके बाद बोर्ड से परीक्षा लिया जाएगा चयनित संबंधित आवश्यक जानकारी आपको दी जाएगी। 

Bihar Board free coaching 2027 Imporant Date

ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि  6 नवंबर 2026
आवेदन की अंतिम तिथि 19 नवंबर 2026
चयनित परीक्षा 6 दिसंबर 2026 (संभावित)
कोचिंग सत्र 2027-2029

How to apply for Bihar Board free coaching 2027

दोस्तों, अगर आप इसके लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं और बोर्ड की मुक्त कोचिंग का लाभ लेना चाहते हैं तो मैं नीचे इसकी पूरा प्रोसेस बताता हूं जैसे फॉलो करके आवेदन कर सकते हैं.

  • सबसे पहले बिहार बोर्ड के आधिकारिक कोचिंग पोर्टल पर जाना होगा। जो कि इस प्रकार से शो होगा। 
  • अब अपनी जरूरत के अनुसार JEE  और NEET कोचिंग का विकल्प चुनें।
  • इसके बाद  रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करें और मांगी गई सभी जानकारी भरें।.
  • आवेदन फार्म में अपना नाम, पिता का नाम, मोबाइल नंबर, शैक्षिक जानकारी एवं अन्य जानकारी का विवरण दर्ज करें।
  • अंत में कंफर्मेशन कॉपी डाउनलोड करके अपने पास सुरक्षित रख लें।

तो दोस्तों, इस प्रकार आसानी से आप आवेदन कर सकते हैं।

Important Link

Apply OnlineClick Here
Download NotificationClick Here
Official WebsiteClick Here
Telegram ChannelClick Here

 

निष्कर्ष:दोस्तों इस लेख में मैंने आपको पूरा प्रोसेस बताया है कि आखिरकार कैसे आप बिहार बोर्ड के द्वारा फ्री कोचिंग योजना का लाभ ले सकते हैं अगर आपका सपना डॉक्टर बनना या इंजीनियरिंग बनने का है और आपकी परिवार की आर्थिक स्थिति सही नहीं है तो फिर आप इस योजना का लाभ ले सकते हैं और आप इस योजना का लाभ लेकर डॉक्टर या इंजीनियर भर सकते हैं मैंने पूरा प्रोसेस बताया है कि कौन-कौन के कैंडिडेट आवेदन कर सकते हैं, आवेदन कैसा करना होगा जो भी आपका डाउट होंगे आप कमेंट करके पूछेगा इस लेख को अंत तक पढ़ने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद.

Recent Posts

अपना सवाल पूछें

Your email address will not be published. Required fields are marked *