Online Update STM Logo
Online Update STM
बिहार का एक मात्र विश्वसनीय वेबसाइट
Menu
Sarkari Yojana

Dada Pardada ki jamin apne naam kaise kare-दादा परदादा का जमीन अपने नाम कैसे करें?

Dada Pardada ki jamin apne naam kaise kare:नमस्कार दोस्तों,अगर आपके दादा-परदादा या किसी अन्य पुरुष के नाम पर जमीन है और अब आप उस जमीन को अपने नाम पर करवाना चाहते हैं, तो यह जानकारी आपके लिए बहुत ही उपयोगी साबित हो सकती है. बिहार में आज भी बहुत ऐसे परिवार है जिनकी जमीन उनके दादा पर दादा के नाम पर है कई बार परिवार के बुजुर्गों की मृत्यु हो जाने के बाद जमीन के कागजात में उनका नाम ही बना रहता है ऐसे में जब भी आपके परिवार के सदस्य जमीन का बंटवारा करना चाहते हैं या जमीन से जुड़ी कोई भी काम करवाना चाहते हैं उन्हें कभी परेशानी होती है. 

लेकिन अब आपको ज्यादा परेशान होने की बिलकुल जरुरत नहीं है बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की ओर से ऑनलाइन दाखिल ख़ारिज सुविधा उपलब्ध है इसके माध्यम से आप कानूनी उत्तराधिकारी अपने पूर्वज की जमीन के रिकॉर्ड के नाम दर्ज करवाने के लिए आवेदन कर सकते हैं. इस लेख में हम आपको बताएंगे अपने पर दादा की जमीन अपने नाम कैसे करें साथ ही हम लोग समझेंगे कौन-कौन से दस्तावेज लगेंगे, आवेदन कहां करना होगा, ऑनलाइन आवदेन की प्रक्रिया क्या है आप इस लेख को अंत तक पढ़िए आपको पूरा जानकारी मिल जाएगा। 

Read Also-

आर्टिकल का नाम Dada Pardada ki jamin apne naam kaise kare
संबंधित विभागराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग
राज्य बिहार
आवेदन की प्रक्रियाऑनलाइन/अंचल कार्यालय
ऑफिशियल वेबसाइट Click Here 

दादा-परदादा की जमीन अपने नाम कैसे होती है?

सबसे पहले आपको यह समझना जरूरी है कि पूर्वज की जमीन आपका नाम करवाने के लिए आवेदन करना ही काफी नहीं होता है इसके लिए आपको यह भी साबित करना जरूरी है आप उनके जमीन के उत्तराधिकारी हैं चलिए एक उदाहरण से मैं आपको समझता हूं मान लीजिए आपके दादा के नाम पर दो एकड़ जमीन है उनकी मृत्यु हो चुकी है ऐसे में अब आपकी जमीन उनके सभी कानूनी उत्तराधिकारी का अधिकार हो सकता है. अगर आपके दादाजी के कई बेटे-बेटियां हैं तो जमीन केवल एक पोते के नाम नहीं हो जाएगी। पहले यह तय करना होता है की जमीन किस-किस व्यक्ति का कितना कानूनी हिस्सा है इसके बाद आवश्यक दस्तावेज के आधार पर उत्तराधिकारी दाखिल खारिज के लिए आवेदन कर सकते हैं. 

ध्यान देने वाली बात एक में बता रहा हूं देखिए रिकॉर्ड में नाम बदलने की प्रक्रिया है इसमें अपने आप जमीन का मालिकाना हक पैदा नहीं होता है मालिकाना है उत्तराधिकार कानून और वैध दस्तावेज के आधार पर होते हैं. 

दादा-परदादा की जमीन के लिए जरूरी दस्तावेज

दोस्तों,अगर आप अपने दादा-परदादा भी जमीन अपने नाम करवाना चाहते हैं तो सामान्य निम्नलिखित दस्तावेज की जरूरत पड़ सकती है जो कि मैं नीचे बता रहा हूं. 

  • आधार कार्ड
  •  जमीन मालिक का मृत्यु प्रमाण पत्र
  • वंशावली या उत्तराधिकारी संबंधित प्रमाणपत्र
  • जमीन की जमाबंदी की प्रति
  • जमीन की खतियान या अन्य उपलब्ध भू-अभिलेख
  • खाता नंबर और खेसरा नंबर
  • जमीन की लगन रस्सी यदि उपलब्ध हो
  • आवेदन का मोबाइल नंबर

दादा-परदादा की जमीन अपने नाम के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें

  • सबसे पहले आपको इसकी ऑफिशियल वेबसाइट के होम पेज पर आ जाना होगा, जो कि इस प्रकार का होगा।
  • अब होम पेज पर आपके बीच में राजस्व महा अभियान का विकल्प मिलेगा, जिस पर अब आपको क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा, जो इस प्रकार का होगा। 
  • अब यहां आपको प्रपत्र देखने का विकल्प मिलेगा, जिस पर क्लिक करना होगा। क्लिक करने के बाद आपके सामने कुछ इस प्रकार का पेज खुलेगा।
  • अब यहां आपको राजस्व अभियान हेतु उत्तराधिकारी दाखिल खारिज हेतु प्रपत्र का विकेट मिलेगा जिसका क्लिक करना होगा। 
  • क्लिक करने के बाद आपके सामने एप्लीकेशन खुल कर आ जाएगा, जो किस प्रकार का होगा। 
  • अब इस फॉर्म को ध्यानपूर्वक भरकर इसका प्रिंटआउट निकाल लेना होगा। 
  • प्रिंटआउट निकालने के बाद इस पूरे एप्लीकेशन को भरना होगा।
  • इसके साथ अपने पूर्वज की जमीन के सभी दस्तावेज सत्यापित करके एप्लीकेशन फॉर्म के साथ अटैच करना होगा। 
  • और अंत में इन सभी दस्तावेज को सहित एप्लीकेशन फॉर्म को राजा से महा अभियान कैंप या फिर अपने ब्लॉक के अंचल अधिकारी महोदय के बाद जमा करके इसकी रसीद ले लेना होगा।

तो दोस्तों इस प्रकार से आप अपने दादा परदादा का जमीन अपने नाम करने के लिए आवेदन कर सकते हैं और उसका लाभ ले सकते हैं. 

Important Link 

Dada Pardada ki jamin apne naam kaise kare(Direct Link)Click Here
Official WebsiteClick Here

ऑफलाइन आवेदन कैसे करें

दोस्तों, अगर आप ऑनलाइन आवेदन करने में आपको परेशानी हो रही है या फिर आप अनजान कार्यालय में जाकर अपना जानकारीप्राप्त करके आवेदन करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको जमीन से जुड़ी सभी जरूरी दस्तावेज लेकर अंचल कार्यालय जाना होगा वहां राजस्व कर्मचारी या सब वही अधिकारी से उत्तराधिकारी दाखिल खारिज प्रक्रिया के बारे में जानकारी ले अगर इसके मामले में जो ऑफलाइन आवेदनया दस्तावे दस्तावेज जमा करने की सुविधा उपलब्ध है तो निर्धारित प्रक्रिया का अनुसार आवेदन करें और उसका राशि जरूर ले ले

 दादा-परदादा की जमीन में कई वारिस हैं तो क्या करें

दोस्तों,सबसे पहले या समझना जरूरी है अगर आपके दादा पारदाता के जमीन कई कानूनी उत्तराधिकारी है तो उसकी अधिकार को ध्यान में रखना जरूरी है यदि परिवार के सदस्य जमीन का अलग-अलग हिस्सा परिणाम करवाना चाहते हैं तो इसके लिए वैध बंटवारा के दस्तावेज की जरूरत पड़ सकती है वहीं अगर जमीन को लेकर परिवार में विवाद चल रहा है तो केवल दाखिल खारिज करने से विवाद खत्म नहीं होगा ऐसे मामले में न्यायालय संबंधित अधिकारी की सहायता लेनी पड़ जाती है

 जमीन का दाखिल खारिज स्टेटस कैसे चेक करें

दोस्तों,अगर आप ऑनलाइन आवेदन कर दिए हैं और जाना चाहता है कि आपका आवेदन स्वीकार हुआ या नहीं तो नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो करके आप अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं

  • सबसे पहले बिहार भूमि के पोर्टल पर जाएं। 
  • होम पेज पर दाखिल खारिज आवेदन की स्थिति देखें पर क्लिक करें।
  • अपना जिला और अंचल चुनें। 
  • आवेदन संख्या और पोर्टल पर मांगी गई अन्य जानकारी दर्ज करें। 
  • इसके बाद सर्च पर क्लिक करें। 

अब आपके सामने आपके आवेदन की स्थिति दिखाई देगी अगर आप के आवेदन में कोई कमी होगा तो उसे निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार ठीक कर सकते हैं

निष्कर्ष: दोस्तों आज हमने आपको दादा-परदादा की जमीन अपने नाम कैसे करें इसके बारे में विस्तृत जानकारी दी है अगर आपके परिवार में जमीन भी अभी भी दादा-परदादा के नाम पर दर्ज है तो सबसे पहले जमीन की जमाबंदी करें पुरानी दस्तावेज की जांच करें इसके बाद सभी कानूनी उत्तराधिकारी की जानकारी जताकर उत्तराधिकार दाखिल खारिज के लिए बादल करें मुझे उम्मीद है कि आप इस लेख के माध्यम से सारा जानकारी समझ गए होंगे जो भी आपका डाउट होंगे आपके कमेंट करके पूछ सकते हैं. 

Recent Posts

अपना सवाल पूछें

Your email address will not be published. Required fields are marked *