Online Update STM Logo

Online Update STM

बिहार का एक मात्र विश्वसनीय वेबसाइट
Menu

JEE Main NTA Registration 2027 Session 1: Apply Online, Dates, Eligibility & Exam Details

JEE Main NTA Registration 2027: नमस्कार दोस्तों,अगर आप 12वीं पास के बाद इंजीनियरिंग क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं और IIT के अलावा NIT और IIIT जैसी प्रतिष्ठित संस्थाओं में प्रवेश पाने का सपना देख रहे हैं, तो आपके लिए JEE Main 2027 महत्वपूर्ण परीक्षा हो सकती है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी(NTA) ने  JEE Main 2027 Session 1  के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है. इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. इस लेख के माध्यम से मैं आपको JEE Main NTA Registration 2027 के बारे में पूरे विस्तार से बताऊँगा। कि आखिरकार आवेदन की अंतिम तिथि क्या है,शैक्षणिक योग्यता क्या है, परीक्षा पैटर्न क्या है. आवेदन शुल्क और जरूरी दस्तावेज क्या-क्या लगेंगे? इसलिए अंत तक पढ़िए, आपको सारी इंफॉर्मेशन मिल जाएगी। 

JEE Main NTA Registration 2027: Overview

परीक्षा का नामJoint Entrance Examination (JEE) Main 2027
परीक्षा आयोजित करने वाली संस्थानेशनल टेस्टिंग एजेंसी(NTA)
सत्र Session 1 2027 
आवेदन शुरू होने की तिथि24 अक्टूबर 2026 
आवेदन की अंतिम तिथि22 नवंबर 2026
परीक्षा का मोडComputer Based Test(CBT)
आधिकारिक वेबसाइटClick Here

 

JEE Main NTA Registration 2027 Important Date Session 1

दोस्तों, आवेदन करने से पहले इसके महत्वपूर्ण तिथि के बारे में आपको जानकारी होना जरूरी है कि आखिरकार जिसका आवेदन कब से कब तक लिया जाएगा, इसका एग्जाम कब होगा, एडमिट कार्ड कब से जारी होगा, इसका पूरा विवरण आपको नीचे एक टेबल फॉर्मेट में मैं बना कर बना कर बताया है. 

ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि24 अक्टूबर 2026 
बिना लेट फीस आवेदन की अंतिम तिथि22 नवंबर 2026
लेट फीस के साथ आवेदन करने की तिथि23 से 26 नवंबर 2026
आवेदन में सुधार की तिथि27 से 29 नवंबर 2026
परीक्षा शहर की सूचना जारी होने की तिथि30 दिसंबर 2026
एडमिट कार्ड जारी होने की निर्धारित तिथि13 जनवरी 2027
JEE Main 2027 की परीक्षा होने की तिथि20, 21, 22, 23, 24 और 28 जनवरी 2027

 

JEE Main NTA registration 2027 eligibility criteria

दोस्तों, आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको यह जानना जरूरी है कि आखिरकार आप इसके लिए आवेदन कर सकते हैं या नहीं, आपको किन-किन प्रक्रियाओं को शैक्षणिक योग्यता क्या रखी गई है, आयु सीमा क्या है, कितनी बार एग्जाम दे सकते हैं, इसको लेकर हम लोग समझते हैं.

1 . शैक्षणिक योग्यता

  • उम्मीदवार ने वर्ष 2025 या 2026 में  कक्षा 12वीं या इसके समकक्ष परीक्षा पास की हो. 
  • वर्ष 2027 में कक्षा 12वीं की परीक्षा देने वाले विद्यार्थी निर्धारित शर्ते के अनुसार आवेदन कर सकते हैं. 
  • B.E/B.Tech में प्रवेश के लिए सामान्य फिजिक्स और मैथमेटिक्स के साथ निर्धारित विषय संयोजन आवश्यक होता है.
  • B.Arch और B.Planning के लिए अलग-अलग विषय-संबंधित शर्तें लागू होती हैं.

2.आयु सीमा

  • दोस्तों JEE Main के लिए सामान्य कोई ऊपरी आयु सीमा निर्धारित नहीं होती है हाल की प्रवेश देने वाले संस्था अपने नियम हो सकते हैं इसलिए आवेदन करने से पहले आप इनके ऑफिशल नोटिस को जरूर पढ़ें। 

3.कितनी बार परीक्षा दे सकते हैं?

  • दोस्तों, अगर आप इसके लिए यह जानना चाहते हैं कि हम इसका कितना बार परीक्षा दे सकते हैं तो पात्र उम्मदीवार निर्धारित पात्रता के दौरान लगातार 3 वर्षों तक परीक्षा में शामिल हो सकते हैं प्रत्येक वर्ष परीक्षा के दो सत्र आयोजित किया जा सकते हैं. 

JEE Main NTA registration 2027 application fee

दोस्तों, अब हम समझते हैं कि आखिरकार आवेदन करने के लिए आवेदन शुल्क कितना लगेगा।  हर कैटेगरी के अनुसार इसका विवरण नीचे दिया गया है. 

CategoryMaleFamale
GeneralRs.1000Rs.800
Gen-EWS/OBC(NCL)Rs.900Rs.800
SC/STRs.500Rs.500

 

JEE Main 2027 registration documents required

 

दोस्तों, ऑनलाइन आवेदन शुरू होने से पहले आपको निम्नलिखित जानकारी और दस्तावेज वाले से तैयार रखना चाहिए ताकि आपको बाद में परेशानी ना हो. 

  • आधार कार्ड या मान्य पहचान पत्र। 
  • सक्रिय मोबाइल नंबर। 
  • चालू ईमेल आईडी। 
  • कक्षा दसवीं की मार्कशीट या प्रमाण पत्र। 
  • कक्षा 12वीं की जानकारी और रोल नंबर। 
  • पासपोर्ट साइज फोटो। 
  • और आवेदन में मांगी गई सभी जानकारी और डॉक्यूमेंट आदि. 

JEE Main 2027 online apply kaise kare

दोस्तों, ऑनलाइन आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो करके बहुत ही आसानी से आप आवेदन कर सकते हैं.

  • सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा, तो यह इस प्रकार होगा.
  • होम पेज पर उपलब्ध ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म या रजिस्ट्रेशन के लिंक पर क्लिक करें.
  • निर्देश के अनुसार आवश्यक जानकारी भरें, रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें.
  • Login करने के बाद व्यक्तिगत विवरण शैक्षणिक योग्यता, परीक्षा पेपर और परीक्षा शहर समय विकल्प सावधानीपूर्वक भरे. 
  • निर्धारित फार्म में फोटो और अन्य आवश्यक फाइल अपलोड करें, अपलोड करने से पहले इनकी स्पष्टता और विवरण जरूर जांच लें। 
  • अपने श्रेणी और चुने गए पेपर के अनुसार निर्धारित शुल्ल्क का भुगतान करें, भुगतान सफल होने की पुष्टि जरूर कर लें. 
  • आवेदन में भरी गई सभी जानकारी को एक बार दोबारा जांचें और अंतिम सबमिशन करें।
  • आवेदन पूरा होने के बाद कंफर्मेशन पेज डाउनलोड करके उसका प्रिंटआउट या डिजिटल कॉपी अपने मोबाइल या लैपटॉप  में सुरक्षित रखें, क्योंकि भविष्य में काम आ सकता है. 

Important Link

Apply OnlineClick Here
Applicant LoginClick Here
Download NotificationClick Here
Official WebsiteClick Here

निष्कर्ष:दोस्तों आज की इस लेख के माध्यम से मैंने JEE Main 2027 के लिए मैंने पूरा जानकारी बताया है. यह उन विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण अवसर है जो इंजीनियरिंग आर्किटेक्चर या प्लानिंग क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहते हैं.  आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है इसलिए उम्मीदवार को अंतिम तिथि से पहले अपना आवेदन कर लेना चाहिए।  फॉर्म सबमिट करने से पहले अपनी योग्यता, दस्तावेज आवेदन शुरू और व्यक्तिगत जानकारी अच्छी तरह से जांच ले, सही समय पर आवेदन और नियमित तैयारी आपकी परीक्षा के लिए बेहतर होने में मदद करेगी। 

FAQ’s: JEE Main NTA Registration 2027

  • JEE Main NTA Registration 2027 का आवेदन कब से शुरू होगा?

इसके लिए ऑनलाइन आवेदन 24 अक्टूबर 2026 से शुरू हो गया है. 

  • JEE Main NTA Registration 2027 की अंतिम तिथि क्या है?

बिना लेट फीस आवेदन की अंतिम तिथि 22 नवंबर 2026 है लेट फीस के साथ आवेदन की निर्धारित अवधि 23 से 26 नवंबर 2026 है. 

  • JEE Main NTA Registration 2027 की परीक्षा कब होगी?

जनवरी सत्र की परीक्षा 20, 21, 22, 23, 24 और 28 जनवरी 2027 को होगी। 

  • क्या जो 12वीं में पढ़ रहे है वो JEE Main 2027 का फॉर्म भर सकते हैं?

वर्ष 2027 में कक्षा 12वीं में परीक्षा देने वाले विद्यार्थी निर्धारित पात्र को पूरा करने पर आवेदन कर सकते हैं. 

 

Recent Posts

Leave a Comment