Aadhaar Document Update Kaise Kare:अगर आपका आधार कार्ड कई साल पुराना है और आप अपने लंबे समय से इसमें पहचान और पते से जुड़े दस्तावेज अपडेट नहीं किए हैं तो आपके लिए जरूरी खबर है भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण(UIDIA) ने आधार में Proof Of identinty (POI) और Proof Of Address(POA) दस्तावेज अपडेट करने की ऑनलाइन सुविधा 14 जून 2027 तक मुफ्त कर दी है. यह सुविधा myAadhaar पोर्टल के माध्यम से उपलब्ध है यानी आप घर बैठे अपने आधार से जुड़ी जरूरी दस्तावेज ऑनलाइन जमा कर सकते हैं.
- BPSC Tre 4.0 Vacancy 2026 New Apply Date Announced Online Application Starts 25 September For 32,388 School Teacher Post
- Bihar Railway Ticket Booking Agent Bharti 2026 | बिहार रेलवे टिकट बुकिंग स्टाफ भर्ती 10वी पास के लिए बिना परीक्षा भर्ती
- Canara Bank Apprentice Vacancy 2026: Online Apply For 3500 Posts, Eligibility Criteria,Apply Date, Documents & Selection Process?
Aadhaar Document Update Kaise Kare: Overview
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| लेख का नाम | Aadhaar Document Update Kaise Kare? 12 साल पुराने Aadhaar में POI और POA अपडेट, 14 जून 2027 तक Free |
| पोर्टल का नाम | UIDIA |
| अपडेट नाम | Proof Of identinty (POI) & Proof Of Address(POA) |
| मुफ्त सुविधा की अंतिम तिथि | 14 जून 2027 |
| हेल्पलाइन नंबर | 1947 |
| ऑनलाइन सुविधा | Documents Udpate,Status Check |
| आधिकारिक वेबसाइट | https://uidai.gov.in/hi |
Aadhaar Documents Update क्या है?
Documents Update का मतलब आधार में पहले से दर्ज पहचान और पते की जानकारी में समर्थन में नए और वैध दस्तावेज जमा करना है. (POI) यानी Proof Of identinty पहचान का प्रमाण होता है जबकि (POA) यानी Proof Of Address पत्ते का प्रमाण होता है.
यह ध्यान रखना जरूरी है कि Documents Update और आधार में नाम, पता तथा जन्मतिथि बदलने एक प्रक्रिया नहीं है, Documents Update में मुख्य रूप से पहचान और पते के समर्थन में दस्तावेज जमा किए जाते हैं.
14 जून 2027 तक क्या मुफ़्त है?
UIDIA के अनुसार myAadhaar पोर्टल के माध्यम से 14 जून 2027 तक मुफ़्त है. लेकिन अगर आप यही Documents Update किसी आधार अपडेट सेंटर पर जाकर करवाते हैं तो आपको 75 रुपया शुल्क देना होगा। इसलिए जिनके पास इंटरनेट और आधार से जुड़ी मोबाइल नंबर है वह ऑनलाइन सुविधा का लाभ ले सकते हैं.
किन्हीं लोगों को आधार डॉक्यूमेंट अपडेट करना चाहिए?
UIDIA लंबे समय से Documents Update नहीं करने वाले आधार धारकों को अपने दस्तावेज अपडेट रखने के लिए प्रोत्साहित करता है. विशेष रूप से जिन लोगों ने पिछले 8-10 वर्षों में डॉक्यूमेंट अपडेट नहीं किया है वह इस सुविधा का उपयोग कर सकते हैं अगर आपका आधार 10-12 साल पुराना है तो अपने दस्तावेज और आधार में दर्ज जानकारी की जांच लेना अच्छा रहेगा।
हल्की सिर्फ आधार 12 साल पुराने होने का मतलब या नहीं है कि उसे हर साल बदलना अनिवार्य है.
कौन-कौन से डाक्यूमेंट्स लगेगा?
- पैन कार्ड
- मतदाता पहचान पत्र
- पासपोर्ट
- सरकारी पहचान पत्र
- बिजली पानी या गैस का बिल
- पता
- बैंक का पासबुक
- या अन्य विद्यालय द्वारा स्वीकृत दस्तावेज
डॉक्यूमेंट अपडेट और आधार की जानकारी में बदलाव अलग-अलग सेवाएं हैं?
- उदाहरण के लिए एक मोबाइल नंबर ऑनलाइन अपडेट करने की सुविधा अलग है UIDIA के अनुसार मोबाइल नंबर अपडेट करने के लिए आधार सेंटर जाना पड़ सकता है इसी तरह से फोटो फिंगरप्रिंट और आइरिस जैसे बायोमैट्रिक अपडेट के लिए केंद्र जाना होता है इसलिए 14 जून 2027 तक मुख्य सुविधा की तरह आधार अपडेट सेवा के लिए मुफ्त ना समझे।
Aadhaar Documents Update की फीस
| माध्यम | शुल्क |
| myAadhaar पोर्टल से | 0 रूपये |
| Aadhaar Update Center से | 75 रूपये |
Aadhaar Documents Update Online कैसे करें?
ऑनलाइन Documents Update करने की प्रक्रिया काफी आसान है.
- पहले चरण: सबसे पहले myAadhaar की आधिकारिक वेबसाइट खोलें.

- दूसरा चरण: अपने आधार नंबर की मदद से लॉगिन करें.
- तीसरा चरण: आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर आए OTP से सत्यापन करें।
- चौथा चरण: लोगिन करने के बाद डॉक्यूमेंट अपडेट का विकल्प चुने।
- पांचवा चरण: अपनी पहचान और पते से संबधित जरूरी दस्तावेज़ चुने।
- छठा चरण: दस्तावेज की साफ और पढ़ने योग्य डाक्यूमेंट्स को अपलोड करें।
- सतवा चरण :सभी जानकारी को ध्यान से जांच लें.
- आठवां चरण:Documents Update Request को जमा कर दें.
आधार से मोबाइल नंबर जुड़ा होना ऑनलाइन सेवा के लिए जरूरी है क्योंकि लॉगिन और सत्यापन OTP के माध्यम से होता है.
आवेदन के बाद क्या करें?
- दस्तावेज जमा करने के बाद आपको 14 अंकों का अपडेट Request नंबर मिल सकता है इसे सुरक्षित रखें इसी के माध्यम से आपके अनुरोध की स्थिति देख सकते हैं ध्यान रखें कि दस्तावेज जमा करने के बाद UIDIA द्वारा उनका सत्यापन किया जाता है इसलिए अपडेट तुरंत होना जरूरी नहीं है.
Aadhaar Document Update Kaise Kare:Important Links
| विवरण (Details) | लिंक (Link) |
|---|---|
| Official Notice | Click Here |
| Official Website | Click Here |
निष्कर्ष:अगर आपका आधार कई साल पुराना है और लबे समय में से अपने पहचान और पते से जुड़े दस्तावेज अपडेट नहीं किया तो myAadhaar पोर्टल के माध्यम से मुफ्त में अपडेट कर सकते हैं. UIDIA ने मुक्त ऑनलाइन सुविधा की तारीख 14 जून 2027 तक रखी है वही आधार सेंटर पर इसी डॉक्यूमेंट अपडेट के लिए ₹75 लागू है इसलिए घर बैठे करने वाले लोग myAadhaar पोर्टल का इस्तेमाल करें और जब आवेदन जमा करने के बाद मिलने वाले अपडेट रिक्वेस्ट नंबर सुरक्षित रखें।
FAQs-Aadhaar Document Update Kaise Kare
Aadhaar Document अपडेट कब तक मुफ्त है?
myAadhaar पोर्टल से डॉक्यूमेंट अपडेट 14 जून 2027 तक मुफ्त है.
आधार सेंटर पर Aadhaar Document की फीस कितनी है?
आधार केंद्र पर Aadhaar Document के लिए वर्तमान शुल्क 75 रुपया है.
क्या 10-12 साल पुराने आधार में डॉक्यूमेंट अपडेट करना जरूरी है?
UIDIA आधार धारकों को पहचान और पत्ते जुड़े दस्तावेज समय-समय पर विशेष रूप से 10 वर्षों में कम से कम बस एक बार अपडेट करने की सलाह देता है.





